Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बागेश्वर में नाबालिक से दुष्कर्म पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

पिथौरागढ़

बागेश्वर में नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। शनिवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंचल चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान चंचल ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल से जुड़े लोग लगातार इस तरह के कृत्यों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। वहीं सरकार महिलाओं कि सुरक्षा को लेकर नाकाम रही है। उन्होंने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर सेवा दल के जिलाध्यक्ष विक्रम देऊपा, राजेंद्र बोरा, ललित भंडारी, गिरधर बोरा, हिमांशु चुफाल, राजू बोरा, शेर सिंह चुफाल, पूरन बोरा, राजेश कन्याल, मनमोहन कफलिया, शेखर खडायत, दान सिंह देऊपा, संजू देऊपा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *