STATE NEWSUTTARAKHAND

इंजीनियर्स एंक्लेव में युवती मोबाइल लूटने में तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून

इंजीनियर्स एंक्लेव में युवती का मोबाइल लूटने में तीन आरोपी वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से बीते मंगलवार शाम लूटा गया युवती का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मोनिका चौहान निवासी गर्ग अपार्टमेंट, साईं लोक वसंत विहार ने केस दर्ज कराया। कहा कि वह इंजीनियर्स एंक्लेव में साईं लोक मोड़ के पास थी। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार युवक आए और उसका मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने सन पार्क इन होटल के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान विकास प्रजापति (25), सत्यम चौधरी (24) और आकाश प्रजापति (23) तीनों निवासी भनवाला भऊवाला थाना सेलाकुई के रूप में हुई। आरोपियों से युवती का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए रुपये नहीं होने पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *