Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दुकान से लाखों रुपए की नगदी और सामान चोरी

रुड़की

कस्बे के न्यू मार्केट में बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर उसमें रखी नगदी व कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।बीती देर रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख पचास हजार रुपये की नगदी व करीब एक लाख रुपये का कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी रात में ही दुकान स्वामी को मिली तो उसके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। मामले की जानकारी पुलिस दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *