Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

औषधीय व स्गंध खेती की जानकारी दी

बागेश्वर

पलायन रोकने को लेकर ब्लॉक कपकोट के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि एवं विशेषज्ञ के रूप में सीमैप शोध केंद्र पुराड़ा के तकनीकी अधिकारी प्रवल पीएस वर्मा ने समूहों को औषधीय व स्गंध पौधों की खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बकसूना से धौलीनाग आजीविका महिला ग्राम संगठन, बैडामझेड़ा से जीवन शक्ति आजीविका महिला ग्राम संगठन एवं ग्राम पंचायत अंसु से महिलाओं के समूहों ने भाग लिया। वर्मा ने कृषक समूहों से औषधीय एवं सगंध पौधों की पहाड़ी क्षेत्रों में खेती एवं उद्यमिता से रोजगार सृजन पर चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हर्बल चाय तथा सीजनिंग जैसे ड्राई हर्ब से जुड़े उत्पादों के निर्माण की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। धारा फाउंडेशन के निदेशक विशन सिंह रजवार ने बागेश्वर में कराए जाने वाली जंगली गेंदा की खेती के आर्थिक लाभ एवं उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ख्याली राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *