Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

लेफ्टिनेंट बनने पर विक्की को किया सम्मानित

रुद्रपुर

जनप्रतिनिधियों व पूर्व सैनिकों ने रविवार को सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर विक्की को सम्मानित किया। जलाशय भीतर कोपा बसंता गांव निवासी इंदर सिंह मेहता के पुत्र विक्की मेहता 2016 में सिपाही पद पर इंजीनियर्स में भर्ती हुए थे। इसके बाद एससीसी कमीशन लेकर वह लेफ्टिनेंट बने। विक्की की तैनाती बतौर लेफ्टिनेंट गोरखा राइफल में हुई है। इस उपलब्धि पर अधिशासी अधिकारी आशीष नेगी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, व्यपार मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, तरुण दुबे, संजीव भटेजा, रमेश सागर, नंदन सिंह कोश्यारी, धर्म सिंह धर्मसत्तू, महिपाल सिंह ने विक्की को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *