Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सट्टा पर्ची के साथ युवक गिरफ्तार

रुड़की

बीती रात पुलिस ने सत्ता पर्ची और नगदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गस्त अभियान चलाए हुए थी। जैसे ही पुलिस की गस्त कस्बे के कलीराम गेट के समीप पहुंचे तो पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सट्टे की खाई बड़ी कर रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रुपये तथा सट्टा लिखी पर्ची पेन, डायरी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश कुमार निवासी छिपियान मोहल्ला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि सट्टा पर्ची के साथ पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *