Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

 

नई टिहरी

सफाई कर्मियों ने पदोन्नति, ठेका प्रथा बंद करने व सभी जरूरी सुविधायें देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में जुलूस-प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि मांगों पर कार्यवाही न हुई तो एक जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जायेगी। सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सीएम धामी व मुख्य सचिव को ज्ञापन भी प्रेषित किया। मंगलवार को सफाई कर्मियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नई टिहरी जिला मुख्यालय पर मांगों को लेकर जुलुस-प्रदर्शन करते हुए कल्क्ट्रेट पहुंचकर सफाई कर्मियों का उत्पीड़न बंद करन की मांग की। जिसके बाद कलक्ट्रेट में सफाई कर्मियों ने सीएम व सीएस को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को सौंपा। इस मौके पर संघ के शाखाध्यक्ष सुनील कुमार डब्बु, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, हरीश राज बाल्मिकी, प्रदेश प्रभारी विशाल विरला, सुधीर कुमार टांक, प्रिंस लोहाट, वीना लुखेड़ा, संजना भारती, अंकित कुमार, रोहित कुमार, विशंबर कुमार, संदीप कुमार सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *