Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मारपीट के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा

रुड़की

युवक ने मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक नामजद और अन्य तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। मोहल्ला खालसा निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक उससे और उसके परिवार से रंजिश रखता है। पीड़ित का कहना है कि 19 दिसंबर को उसका भाई शिवम बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *