महिला की मौत पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विकासनगर

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शूरवीर सिंह पुत्र तुलाराम निवासी मुंगाड़ भंगार ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस वर्ष पहले उसकी बहन नीता की शादी कुंदनसिंह पुत्र तेगसिंह निवासी जाड़ी से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन व बहनोई के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि बहनोई कुंदन सिंह कई बार समझाने के बाद भी उसकी बहन के साथ मारपीट करता रहता था। तहरीर में शूरवीर सिंह ने बहनोई कुंदनसिंह पर एक अन्य महिला के साथ संपर्क होने का भी आरोप लगाया। बताया कि सोमवार की सुबह को भी उसकी बहन नीता व बहनोई के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष ने नीता के आत्महत्या करने की जानकारी दी गई। कहा कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक जाड़ी गुलशन हैदर ने बताया कि नीता के पति कुंदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। शव का पोस्ट मार्टम करा दिया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। मामले की जांच शुरू करने के साथ ही मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *