Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWSUTTARAKHAND

विवेकानंद के संदेशों में है महान देश बनाने का मंत्र मंत्र  

नैनीताल(आरएनएस)।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से शुक्रवार को रानीखेत रोड स्थित ईएसटीसी ऐसेल कंप्यूटर सेंटर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी जीवन चंद्र सत्यवली ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर जानकारी दी। कहा, देश के युवा विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर भारत को पुराना गौरव दिला सकते हैं। वहीं महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कहा की युवा शक्ति ही भारत में व्याप्त बुराइयों का अंत कर भारत को महान बना सकती है। कार्यक्रम में समाजसेवी और पूर्व छात्र नेता गणेश रावत ने स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का देश बनाने के लिए सभी युवाओं से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वावान किया। यहां रविंद्र रावत, सतेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *