5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा
नई टिहरी
थाना कैंपटी पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश सिंह असवाल पुत्र शांति सिंह असवाल निवासी ग्राम मीरिया गांव थाना कैम्पटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय में पेश किया है।
