चोरी के स्कूटर के साथ दो दबोचे
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने चोरी का स्कूटर बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र से स्कूटर चोरी हो गया था। एसएआई गगन मैठानी की अगुवाई में टीम ने सतनाम साक्षी घाट से दो आरोपियों को पकड़ लिया।
उनके कब्जे से चोरी का स्कूटर बरामद हुआ। आरोपियों के नाम रूपेश नेगी उर्फ कार्तिक निवासी गैडीखाता और प्रह्लाद उर्फ आशु जिला सीतापुर है। आरोपियों के खिलाफ कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रायवाला, ऋषिकेश में कई मुकदमे दर्ज हैं।
