10 अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ एक गिरफ्तार
गदरपुर
क्षेत्र में बढ़ते अवैध असलहों के मामलों में पुलिस ने एक अवैध असलहों के व्यापारी को दबोचा है। इसके ओएस से 10 तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए है। स्टेटस सिंबल बने तमंचों की बिक्री क्षेत्र में काफी समय से हो रही है, जिसको लेकर आये दिन वीडियो भी वायरल होते रहते है।
इसी के चलते पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रतनपुरा बॉर्डर पर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर बॉर्डर पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करते हुए उसके पास से अवैध हथियारों की खेप बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम किशनपाल पुत्र ख्याली राम निवासी रुद्रपुर बताया।
उसने बताया कि वह चुनाव में अवैध हथियारों की मांग बढ़ जाती है, जिसके लिए ये मुरेना मध्यप्रदेश से लाकर हथियार और कारतूस अपने पास एकत्र कर रहा था और चुनाव के दौरान महंगे दामो पर बेच देगा। अब पुलिस ने किशनपाल को गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुए न्यायाल में पेश किया है।
