Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

हल्द्वानी में महिला आयोग ने सुना हिंसा के दर्द

हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बनभूलपुरा हिंसा में घायल महिला पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिंसा के दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ हुई बर्बरता के बारे में पूरी जानकारी ली। महिला पुलिस कर्मियों ने भी बताया कि बीती 8 फरवरी को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान किस तरह पत्थरबाजी व आगजनी में उन्होंने अपनी जान बचाई।

कई घायल पुलिसकर्मी आज भी उस मंजर को बोलकर सहम गई। इस दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि सुनियोजित रूप से महिला पुलिस कर्मियों व नगर निगम कर्मचारी व अधिकारियों को टारगेट बनाकर हमला कर हिंसा फैलाना और आगजनी करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाना चाहिए।

आयोग भी अपने स्तर पर सारी जानकारियां और साक्ष्य जताकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि जिन महिलाओं ने पत्थरबाजी की है उनको भी चिन्हित किया जाना चाहिए। इस घृणित कार्य के लिए किसी को बक्शा नहीं जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *