Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नशीली दवा के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने शुक्रवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक को 15 शीशी नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कलियर के एक मेडिकल स्टोर से जुड़े व्यक्ति से वह नशीली दवा लाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

रुड़की कोतवाली के उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी, नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल नूर हसन को मुखबिर से सूचना मिली कि भंगेड़ी के एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवा का कारोबार हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को साहिब निवासी भंगेड़ी को एक गली से गिरफ्तार किया। जो अपने दो ग्राहकों को नशे की दवा दे रहा था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक से 15 शीशी नशीली दवा की बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *