Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज

रुड़की

पुलिस ने महिला से मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिजनों की नामंजूरी में उसने ग्राम कोटवाल आलमपुर निवासी गुलशेर के साथ पांच माह पहले एक मस्जिद में निकाह किया था। 29 फरवरी की शाम जब वह ग्राम कोटवाल आलमपुर में गुलशेर के घर पहुंची तो गुलशेर के परिजन शकीला, शहरीन, शाहीसता,शमशेर ने उसके साथ गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *