Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

भर्ती में महिला आरक्षण नहीं देने पर आक्रोश

देहरादून।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी व पूर्व दर्जाधारी रवीन्द्र जुगरान ने सचिव विद्यालयी शिक्षा पुरषोत्तम से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती की जनपद वार विज्ञप्ति प्रकाशित की है। उसमें उत्तराखंड की महिलाओं को अनुमन्य महिला आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। इसे दुरुस्त करने का अनुरोध किया गया। बताया कि सचिव ने तत्काल ही आश्वासन देकर महानिदेशक बंशीधर तिवारी को परीक्षण करने के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *