Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बैंक में बंधक भवन को बेच कर ठगी करने के आरोप में केस दर्ज

रुद्रपुर

बैंक में बंधक भवन को बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता- पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया। रामानन्द शर्मा पुत्र लाल मनी शर्मा निवासी दुकान नं 8, छोटी मार्केट टा कालोनी पंतनगर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राकेश कुमार गर्ग पुत्र यशोदा नन्द अग्रवाल निवासी आईडिया कालोनी लालपुर किच्छा और उसके पुत्र मनीष गर्ग ने 12 जुलाई 2021 को ग्राम कोठा में 167.17 वर्ग मीटर भूखंड में स्थित दो मंजिला भवन उसे बेचा था। जिसमें उसके 4167300 रुपये खर्च हुए थे। तब से भवन उसके कब्जे में है। कुछ दिन पहले एक बैंक ने समाचार पत्र में इस सम्पत्ति पर ऋण देय अवशेष होने के कारण नीलामी की सूचना प्रकाशित की। तब उसे विक्रेता पक्ष पर जानबूझ कर उसके साथ ठगी व धोखाधड़ी करने का अहसास हुआ। रामानंद ने आरोप लगाया कि विक्रेता पक्ष ने उसे बेचने से पहले भवन को बैंक में बंधक रख ऋण लिया था। जिसका भुगतान नहीं करने पर बैंक ने नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *