युवती ने किया विषाक्त का सेवन
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में बुधवार को लमगड़ा ब्लॉक निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर दिया गया है। इधर नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग उमा घर का काम करते समय गिर गई। जिससे बुजुर्ग महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
