Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कांग्रेस कार्यकर्ता बांटेगे कोरोना किट

पिथौरागढ़

कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना काल में लोगों को मेडिसिन किट वितरित करेंगे। पूर्व विधायक मयूख महर ने कांग्रेस कार्यालय में मेडिसिन किट लांच की गई। पूर्व विधायक महर ने कहा कि यूथ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने यह पहल की है जो सराहनीय है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने बताया कि विटामिन,पैरासिटामोल सहित अन्य दवाईयों को मिलाकर एक किट तैयार की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, करन सिंह, भुवन पांडेय, तिलक जोशी, बहादुर सामंत, मैदान भट्ट, नवीन ऐरी,प्रकाश देवली,शिवम पंत,कबीर सिंह,पर्स सिंह, राजू नेगी, रजत विश्वकर्मा, राहुल भट्ट, दीपक जोरा, अभिषेक कोहली, नवीन भंडारी, सुभास पुनेड़ा, दरबान सिंह, प्रदीप महर, गजेंद्र वल्दिया, मुकेश पंत, प्रदीप थापा, अरुण महर, शंकर खड़ायत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *