Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

ड्रग्स जागरूकता सप्ताह चलाया

चम्पावत। चम्पावत कोतवाली पुलिस ने ड्रग्स जागरूकता सप्ताह चलाया। इस दौरान टैक्सी चालकों और आम जनता को ड्रग्स के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उत्तरखंड ट्रैफिक आई ऐप की भी जानकारी दी। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश और सीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस ने चम्पावत रोडवेज स्टेशन और मोटर स्टेशन में जागरूकता अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक पीतांबर भट्ट ने लोगों को ड्रग्स के दुष्परिणामों की जानकारी दी। एसआई ज्योति प्रकाश और राम सिंह महरा ने ड्रग्स से बचने के उपायों के बारे में बताया। एसआई पिंकी धामी ने को उत्तराखंड ट्रेफिक आई ऐप की जानकारी दी।यहां कांस्टेबल मनोज पंत, राहुल राणा, उमेश कुंवर, कृष्ण सिंह, ललित मोहन भट्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *