Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दिल्ली की गाड़ी पर पंजाब नंबर लगाकर ढो रहा था सवारी  

हरिद्वार

एआरटीओ रश्मि पंत के साथ टीम ने मंगलवार को चंडीचौक के पास चेकिंग में पंजाब के नंबर की गाड़ी को सवारी ले जाते रोका। इंजन के नंबर से चेक करने पर गाड़ी दिल्ली के नंबर की निकली। इतना ही नहीं वाहन चालक के पास दो ड्राइविंग लाइसेंस मिले। इनमें एक दिल्ली और दूसरा पंजाब का था। टीम ने इस तरह के 12 वाहनों को सीज कर दिया।चारधाम यात्रा में निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए एआरटीओ की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह के वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीम ने मंगलवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के अतिरिक्त उत्तराखंड राज्य के नंबर वाले 12 वाहनों को सीज किया। एआरटीओ रश्मि पंत के साथ चंडीघाट चौक पर टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *