Thursday, October 15, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

छात्र को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा 

हरिद्वार

छात्र को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजने के नाम पर दस लाख की ठगी के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि एक अप्रैल को अलीपुर निवासी शहनवाज के पुत्र छात्र शाहजेब अली ने इस बारे में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि विशाल वर्मा, अंकुर, विपुल कारणीक ने उसे अमेरिका में पढ़ाई के लिए भेजने का झांसा दिया था। इसके बाद उससे करीब दस लाख की रकम ठग ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *