Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आगामी एक जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर तैयारियां होने लगी हैं। प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अफसरों को यात्रा मार्ग और धाम में बुनियादी जरूरतें बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इधर, केदारनाथ धाम में वर्तमान हालात के लिहाज से बहाल व्यवस्थाओं के हिसाब से ही यात्रियों को केदारनाथ धाम में रुकने की इजाजत होगी। कोरोना संकट से कुछ राहत मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को शुरू किया जा रहा है। एक जुलाई से जिले के लोगों को केदारनाथ धाम जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। जबकि इसके बाद 11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य के लोगों को चारों धामों में जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन स्तर से यात्रा तैयारियां होने लगी है। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *