शहीद मंदीप सिंह नेगी के माता-पिता को ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोग
पौड़ी। जम्मू-कश्मीर में शरहद पर देश की रक्षा करते हुए पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लाक के सकनोली गांव निवासी राइफ्लमैन मंदीप सिंह नेगी बीते गुरुवार को शहीद हो गए थे। जिसके बाद से मंदीप के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मंदीप की माता हेमन्ती देवी मेरा मंदीप, मेरा मंदीप कहते हुए नहीं थक रही है। स्थानीय ग्रामीण मंदीप के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे है, वही महिलाये मंदीप की मां को ढांढस बंधा रही हैं लेकिन 23 वर्षीय पुत्र के गम में सभी स्तब्ध हैं। एसडीएम सन्दीप कुमार ने बताया कि शहीद मंदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार शाम सात बजे जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और रविवार को पैतृक घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अन्तिम संस्कार किया जाएगा । शहीद के अन्तिम संस्कार में जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में स्थानीय लोगो के पहुंचने की संभावना है। पर्यटन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की है।
