Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

महिला पंडित ने कराई दीया-वैभव की शादी

दीया मिर्जा वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दीया ने खुद मीडिया के सामने आकर शादी संपन्न होने की जानकारी दी। दीया की शादी के फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दिया मिर्जा और वैभव रेखी के लुक के अलावा एक और चीज है जो गौर करने लायक है। वो ये है कि दिया की शादी कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला पंडित करा रही थीं।
शादी की तस्वीर शेयर करते हुए दिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- प्यार एक संपूर्ण चक्र है जिसे हम घर कहते हैं। इसकी पुकार को सुनना, इसके लिए दरवाजा खोलना और फिर इससे मुलाकात करना भी कितना जादुई है। उन्होंने लिखा, खुद के संपूर्ण हो जाने के इस पल को आपके साथ साझा कर रही हूं…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *