जालंधर में रात 11 से सुबह पांच बजे तक लगा कफ्र्यू
जालंधर…..
शहर में कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जालंधर में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। डीसी घनश्याम थोरी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना के खतरे से निपटने के लिए लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। महानगर में दोबारा बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अभी थम नहीं रहे हैं। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा नए पॉजिटिव केस स्कूली बच्चों में सामने आ रहे हैं।
वायरस ने स्कूलों में कई मामले सामने आए थे। 61 विद्यार्थियों सहित 177 नए केस रिपोर्ट किए गए थे। इससे पहले वीरवार को पांच महीने बाद कोरोना का जालंधर में सबसे बड़ा अटैक हुआ था। एक साल में पहली बार जालंधर में एक साथ 79 विद्यार्थी कोरोना पाजिटिव आए थे। इनमें 13 शिक्षक भी शामिल थे।
