Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष ने साधु-संतों के साथ की बैठक

नई टिहरी।

देवप्रयाग के श्रीकृष्ण प्रनामी आश्रम में शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरुप महाराज ने साधु-संतों के साथ बैठक कर हिमालय क्षेत्र में जिहादियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि इसके लिये अभियान शुरू किया गया है।
सोमवार को देवप्रयाग के श्रीकृष्ण प्रनामी आश्रम में साधु-संतों की आयोजित बैठक में शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि हिमालय हमारा देवालय है। यहां किसी जेहादी का प्रवेश नहीं होना चाहिए। कहा कि प्राचीन काल से यहां ऋषि-मुनि तप और पूजन करते आये हैं। भारत विरोधी देशों के इशारे पर उत्तराखंड में हिंदू धर्म और उनके उपासना स्थलों को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। देवभूमि को मांस, मदिरा और जेहादियों से मुक्त करने का साधु संतों ने अभियान शुरु किया है।
कहा कि चारधाम की पावन भूमि को विधर्मियों से मुक्ति दिलाने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने शंकरचार्य परिषद की ओर से इस बारे में कई स्थानों पर बैठक करने की बात कही गई है। कहा कि हिंदुओं के विरुद्ध चलाये जा रहे षड़यंत्रों को किसी भी प्रकार से सफल नहीं होने दिया जायेगा। बैठक के बाद साधु-संतों ने देवप्रयाग में हिमालय हमारा देवालय है के नारों के साथ साथ रैली भी निकाली। बैठक में स्वामी महेश स्वरूप, स्वामी सागर सिंधु, गिरीश मिश्र, सचिन तिवाडी, मारुति नंदन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *