उत्तरायणी मेले की तैयारी में जुटी पालिका
बागेश्वर। इस बार प्रशासन ने उत्तरायणी मेला तीन दिन का कराने का निर्णय लिया है। यदि आचार संहिता लग गई तो मेला प्रशासन को करना पड़ेगा, लेकिन अभी तक मेले की तैयारी के लिए पालिका दिन-रात काम कर रही है। इन दिनों पालिका सरयू तथा गोमती नदी में पैदल पुल का निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके अलावा मोटर पुलों और अन्य स्थानों पर रंगाईं- पुताई का काम चल रहा है। इसके अलावा सूरज कुंड में उस स्थान पर विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चल रहा है, जहां जनेऊ संस्कार संपन्न होंगे। बागनाथ मंदिर व गुरुद्वारा को विशेष ढंग से सजाया जा रहा है। लोनिवि ने बागनाथ मंदिर के पास बन रहे पैदल पुल में जाने के लिए रैंप निर्माण का कार्य चल रहा है।
