Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पार्क से लाइट चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार

सिडकुल की एक आवासीय कॉलोनी में घुसकर पार्क से लाइट चोरी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि चमन सिंह निवासी ग्राम सुहैडी खुर्द जिला बिजनौर ने शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार रात इंद्रलोक आवासीय कॉलोनी फेस-दो में एक व्यक्ति पार्क के अंदर से लाइट चोरी कर रहा था। क्षेत्र के लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी का नाम आस मुहम्मद निवासी गांव रोशनाबाद है, जिसके कब्जे से चोरी की गई छह लाइट बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *