Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरप्तार

पौड़ी

विकासखंड बीरोंखाल के एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो ऐक्ट में गिरप्तार किया है। थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह जब नाबालिग बेटी के पेट में दर्ज होने लगा तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने जांच कर बताया कि लड़की दो माह की गर्भवती है। परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 21 साल का आरोपी युवक कई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। साथ ही परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को पोक्सो ऐक्ट में गिरफ्तार कर पौड़ी न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *