Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डीएम और एसएसपी ने दक्ष मंदिर में जलाभिषेक किया

हरिद्वार

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मेला सकुशल संपन्न होने पर हरकी पैड़ी से जल ले जाकर कनखल के दक्ष महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।शुक्रवार को श्रावण शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ मेला संपन्न हो गया। इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मां गंगा और भगवान शिव की कृपा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कांवड़ मेले में सवा चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। स्थानीय लोगों का भी इसमें सहयोग मिला। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सरकार के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण कांवड़ मेले को संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *