Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कांवड़ यात्रा के दौरान तीस से अधिक दोपहिया वाहन चोरी

हरिद्वार

कांवड़ यात्रा के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से करीब तीस दोपहिया वाहन चोरी हो गए। शिकायत मिलने पर शहर कोतवाली कोतवाली की पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में दीपक कुमार निवासी ग्राम घुन्ना बेहट रोड सहारनपुर यूपी ने बताया कि एक अगस्त को उसने अपनी मोटरसाइकिल हरकी पैड़ी के पास खड़ी की थी, जहां से चोरी कर ली गई। हरियाणा निवासी आरती संधु की मोटरसाइकिल रोड़ीबेलवाला मैदान से दो अगस्त को चोरी कर ली गई। उधर, देवेंद्र निवासी वाधवा राम कॉलोनी पानीपत ने एक अगस्त की सुबह रोड़ीबेलवाला पार्किंग में बाइक पार्क की थी, जहां से चोरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *