Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पच्चीस हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार

हरिद्वार

नशे के कारोबार से जुड़े 25 हजार के इनामी आरोपी गैंगस्टर को सिडकुल पुलिस ने लखनऊ यूपी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम का हौसला बढ़ाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मार्च में नशे का कारोबार करने वाले अनितपाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद और मनोज कुमार निवासी ग्राम खुशरुवा थाना सदरपुर जिला सीतापुर यूपी के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उस वक्त आरोपी अनितपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरा आरोपी मनोज हत्थे नहीं चढ़ सका था। फरार आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस जुटी थी। इसी दौरान आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। एसओ ने बताया कि फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए एसआई इंद्र सिंह गड़िया, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी को टॉस्क दिया गया था। पुलिस टीम को आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापामारी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *