Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

16 ग्राम स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तार

चम्पावत

नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में लोहाघाट पुलिस ने चार युवकों को 16.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता ने बताया कि बताया कि मंगलवार देर शाम को बलांई पुल के पास चैकिंग अभियान के तहत दो बाइक में सवार चार युवकों की तलाशी ली गई। इस दौरान करम सिंह (32) निवासी पचपेड़ा थाना नानकमत्ता के कब्जे से 6 ग्राम , कुलजीत सिंह (32) निवासी ग्राम झनकट थाना नानकमत्ता के कब्जे से 6.10 ग्राम , जीवन सिहं बिष्ट (19) निवासी ग्राम डैसली थाना लोहाघाट के कब्जे से दो ग्राम जबकि मयंक चतुर्वेदी (19) निवासी मीना बाजार थाना लोहाघाट के कब्जे से 2.05 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर और दोनों बाइक सीज कर दी गई हैं। पुलिस टीम में प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता, एसआई देवेंद्र मनराल, राकेश रौंकली, मनोज बेरी, सुनील कुमार, दीपक नेगी, अनिल भट्ट शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *