अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल
चम्पावत। आपात परिस्थितियों में किस तरह आग पर काबू पाया जा सकता है इसके लिए अग्निशमन विभाग ने निजी स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिसमें रेस्क्यू कर दमकल विभाग ने लोगों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया। एफएसओ वंश नारायण यादव के नेतृत्व में बुधवार को पीलीभीत चुंगी के समीप विजन पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसमें दिखाया गया कि किस तरह भवन में आग लगने के बाद बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया। मॉक ड्रिल के समापन पर प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी ने एफएसओ यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां शिक्षक अनिल पालीवाल, ममता महर, हिमांशु पाटनी, दीपा गहतोड़ी, मानस तिवारी, सुनीता परवाल, गीता देउपा, रेखा जोशी, बबीता बिष्ट, मनीषा बिष्ट, रितु चन्द, शिखा शर्मा, सुनीता गहतोड़ी आदि रहे।
