Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नीलकंठ पैदल मार्ग पर गश्त बढ़ाई

ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कम समय रह गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नीलकंठ पैदल मार्ग पर गश्त बढ़ा दी है। गौहरी रेंज के कर्मचारी लगातार क्षेत्र में पट्रोलिंग कर रहे हैं। 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। पौड़ी जिला प्रशासन लगातार नीलकंठ मोटर मार्ग और पैदल मार्ग पर व्यवस्थाएं जुटाने में लगा है। नीलकंठ पैदल मार्ग राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में आता है। लिहाजा गौहरी रेंज ने पैदल मार्ग पर वन्य जीव से सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ा दी है। गौहरी रेंज के वनक्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया की नीलकंठ पैदल मार्ग पर उगी झाड़ियों को साफ कर दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। जंगली जानवरों से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए टीम क्षेत्र में गश्त करने लगी है। हाथी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है।
पुलिस बाघखाला में तैनात:  लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने नीलकंठ पैदल मार्ग से पहले बाघखाला में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। पुलिस टीम लगातार शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *