Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बिजली के पोल पर लगी आग, केबल से भड़की

देहरादून

राघव विहार फेज वन में एक घर के आगे सर्विस लाइन वाले पोल में अचानक भड़की आग से उस पर लगी सारी संचार केबल जल गई और बिजली की सप्लाई बंद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग का कारण शार्ट सर्किट था। जिसकी चिंगारी उसी पोल में बंधे केबल के गुच्छे पर जा गिरी और केबल ने तत्काल आग पकड़ ली। धीरे धीरे पोल पर बंधी सारी केबल एक एक कर जलने लगी और जलती हुई केबल जमीन पर गिरने लगी। आग लगता देख आसपास हडकंप मच गया। मोहनपुर बिजलीघर में फोन करने पर किसी तरह बिजली की सप्लाई को रुकवाया गया। स्थानीय निवासी रघुवीर चौहान ने बताया कि लगभग सभी बिजली के पोलों में इसी तरह से संचार केबल के गुच्छे लटके हुए हैं। जिससे ऐसे हादसे अक्सर देखने में आते हैं। इस घटना के बाद करीब तीन घंटे तक इलाके में बिजली सप्लाई बंद रही। लोगों के घरों में इंटरनेट व टीवी केबल का प्रसारण भी ठप हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *