Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

11 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलिस ने 11 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को पुलिस रोडवेज बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देख कर एक व्यक्ति ने यात्री सेड में छिपने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 11 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम शाहरुख अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी वनभूलपुरा वार्ड 24 हल्द्वानी बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। वह रोडवेज बस स्टैंड बहेड़ी के निकट एक युवक से 200 रुपये प्रति इंजेक्शन की दर से लाया था। यह इंजेक्शन हल्द्वानी में 500 रुपये प्रति इंजेक्शन की दर से हल्द्वानी में बिकते है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *