Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

रैन बसेरों में तत्काल पर्याप्त सुविधाएं जुटाएं: धामी

देहरादून

प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई, कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैनबसेरा में आवासहीन लोगों और परिवारों को शिफ्ट किया जाए, खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैनबसेरा की सुविधा दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंबल, रजाई भी वितरित किए जाएं। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर अलाव का भी इंतजाम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक उंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ने के चलते जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए, जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हिन्दुस्तान की पड़ताल में राजधानी देहरादून में ही रैन बसरों में रजाई-गद्दे फटी हुई अवस्था में मिले थे। टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा को छोड़ किसी भी जिले में अलाव नहीं जल रहे थे। इतना हीं नहीं कई रैन बसेरों में ताले लटके मिले थे। अब जब ठंड अपना असर दिखाने लगी है, ऐसे में बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरों में सरकार की ओर की गई व्यवस्थाएं ही एकमात्र सहारा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *