चम्पावत में महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ हुआ
चम्पावत
चम्पावत में महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअली योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान चम्पावत में डीएम विनीत तोमर ने 11 धात्रियों को किट बांटे। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि योजना का लाभ इस वर्ष एक अप्रैल से 30 जनू तक जन्म लेने वाली कन्या और उसकी माता को मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना धात्री महिला और नवजात कन्या को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही है। बताया कि पहली दो बालिकाओं के जन्म पर एक-एक किट, जुड़वा होने पर महिला और दोनों कन्याओं को एक-एक किट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में जिले में 537 नवजात बालिकाओं का चयन किया गया है। इस दौरान 11 लाभार्थियों को डीएम ने किट बांटे। किट में पोषक खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान शामिल किया गया है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
