Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बारातियों और घरातियों में मारपीट 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

शाहपुर में बारात में छेड़खानी करने को लेकर मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की और से आई तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गांव शाहपुर में एक युवती की बारात आई थी। बारात में आये कुछ युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी। इसका परिजनों ने विरोध किया तो बरातियों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मामले में बाराती और घरातियों के परिवार के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट व गाली गलौज हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *