Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

चंद घंटों में चोरी की गुत्थी सुलझाई, चोर दबोचा, जेवरात बरामद

हरिद्वार

कनखल पुलिस ने चंद घंटों में चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी के 4.50 लाख के जेवरात बरामद किए। आरोपी एक पार्षद का भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि नरेंद्र कुमार पुत्र स्व. सुंदर लाल निवासी मोहल्ला सगरावाला पीठ बाजार जगजीतपुर ने सूचना दी थी कि दो मार्च की रात को उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप लगाया कि घर से लाखों रुपये के सोने और चांदी जेवर चोरी कर लिए गए। बताया कि मकान स्वामी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया कि सीसीटीवी में एक संदिग्ध का चेहरा कैद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *