Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पथरी में अलग अलग स्थान से स्मैक और कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार

सुभाषगढ़ तिराहे से पुलिस ने एक युवक को 7.69 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी ओर एक्कड़ खुर्द के पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार शाम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सुभाषगढ़ तिराहे से प्रवेज उर्फ छोटा निवासी ग्राम बुढाहेड़ी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.69 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की गिरफ्तारी कर स्मैक को सील कर दिया।
दूसरी ओर किरनदीप निवासी पथरी रेलवे स्टेशन को एक्कड़ खुर्द गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *