Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 53 नये मामले

लखनऊ

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,34,139 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,33,07,101 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 53 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 942 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 56 लोग तथा अब तक कुल 16,84,286 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के कुल 1028 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,308 क्षेत्रों में 6,48,474 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,62,658 घरों के 17,23,93,621 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,66,477 वैक्सीन की डोज दी गयी है। अब तक 3,51,98,077 प्रथम तथा 68,38,114 दूसरी डोज दी गयी। अब तक कुल 4,20,36,191 डोजें लगायी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *