Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में महिला भाजपा की पूर्व नेता गिरफ्तार

नाबालिग बेटी से यौन शोषण कराने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को भाजपा की पूर्व महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी ने अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराया। आरोप है कि महिला नेता के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने भी किशोरी का यौन शोषण किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि महिला नेता का बीते एक साल से अपने पति से विवाद चल रहा था। इस कारण वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी एक माह से अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। बेटी ने मंगलवार को बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *