केजीएमयू के क् वीन मैरी में रक्त भंडारण युनिट का हुआ शुभारंभ
लखनऊ।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मैरी अस्पताल में शनिवार को कुलपति ले.जनरल बिपिन पुरी द्वारा रक्त भंडारण युनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया गया ।बताया गया कि प्रदेश के सबसे बड़े तृतीयक रेफरल केंद्र में से एक है। प्रति माह लगभग नौ सौ से एक हजार प्रसव के साथ लगभग दस हजार महिलाएं हर महीने वाह्य रोगी विभाग में परामर्श के लिए आती हैं। भर्ती होने वाली अधिकांश महिलाओं में गंभीर जटिलताएं होती हैं और उन्हें तत्काल गहन प्रसूति देखभाल की आवश्यकता होती है। चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 24 घंटे पैथोलॉजी सेवाएं अब विभागीय परिसर में ही शुरू की गई हैं। इससे रक्त के नमूने एकत्र करने और परिसर में जांच रिपोर्ट देने में मदद मिलेगी। यह कम समय में संभव हो सकेगा ।बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में भर्ती होने वाली अधिकांश महिलाओं को अपने जीवन को बचाने के लिए रक्त आधान के लिए तत्काल रक्त उत्पादों की आवश्यकता होती है। रक्त की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब परिसर में रक्त भंडारण इकाई शुरू की गई है।विभागाध्यक्ष प्रो उमा सिंह ने विभाग में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहयोग के लिए कुलपति व विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी प्रो यूएस सिंह, डॉ तूलिका चंद्रा, डॉ वाहिद और डॉ प्रीति अग्रवाल का आभार व्यक्त किया
