Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन डाक कांवड़ का सैलाब

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में क्षेत्र की सड़कों पर डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अलग-अलग स्थानों से डाक कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर पैदल ही दौड़ रहे है। बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ कांवड़ मेला संपन्न हो जाएगा। कलियर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह कांवड़ पटरी पुल बाजुहेड़ी पुल बेडपुर चौक सहित अन्य स्थानों पर पुलिस पूरी मुस्तेदी के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *