Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पेट्रोल और डीजल में 39 वें दिन स्थिरता

 

नयी दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के 76 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने के बावजूद आज लगातार 39 वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही।

दिल्ली में गत दो दिसंबर को वैट में कमी किये जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब आठ रुपये प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

आज सिंगापुर में लंदन ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.35 प्रतिशत चढक़र 72.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी।

घरेलू बाजार में 39 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *