Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

नहर में मिला शव, हत्या कर शव माइनर में फेंकने की आशंका

मथुरा।

राया थाना क्षेत्र के गांव मुसरिया पंडवा माइनर में एक लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द्र पटेल ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही मृतक की शिनाख्त के प्रयाश में राया पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द्र पटेल ने बताया कि मृतक युवक के शरीर पर टैटू बने हुए है, जिसमें मृतक के गले पर थ्री स्टार, हाथ पर ओम, यीशु मशीह, मां जैसे टेटू बने हुए है तथा कानों में बाली पहने हुए है। प्रथम दृष्ट्या हत्या कर शव को माइन में फैंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *